Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2.0, अब ₹1.80 लाख तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2.0: हरियाणा सरकार ने 17 सितंबर 2026 से लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत पंजीकरण शुरू कर दिया है। अब परिवार पहचान पत्र के अनुसार ₹ 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाली पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2.0

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2.0

क्या है दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना?

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की महिला-केंद्रित सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनकी वित्तीय स्वतंत्रता, सामाजिक सुरक्षा और परिवार में भागीदारी को मजबूत करना है।

योजना के तहत पात्र महिला को हर महीने ₹2,100 की सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा: 23 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 60 वर्ष

लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता

  • महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक होनी चाहिए।
  • महिला किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना दस्तावेज

आवेदन के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता होगी:

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • परिवार पहचान पत्र से लिंक बैंक खाता
  • डीबीटी सक्रिय बैंक खाता
  • सास-ससुर का आधार कार्ड
  • वैवाहिक एवं अविवाहित महिलाओं के लिए माता-पिता का आधार कार्ड

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करें?

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के आवेदन के लिए केवल आधिकारिक Lado Lakshmi Mobile App का इस्तेमाल किया जाता है। विभाग की वेबसाइट ने फर्जी लिंक और फॉर्म से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है।

आवेदन करते समय सामान्य रूप से:

  • आधिकारिक Lado Lakshmi App का उपयोग करें।
  • Registration के लिए मांगी गई व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी भरें।
  • Aadhaar एवं अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • Residence और Bank Details उपलब्ध कराएं।
  • ऐप में मांगी गई अन्य पारिवारिक जानकारी पूरी करें।
  • आवेदन Submit करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जांचें।
  • Verification प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना पंजीकरण लिंक

आधार नंबर से पेंशन स्टेटस/डीडीएलवाई आईडी/लिस्ट चेक लिंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सरकारी जॉब अलर्ट फ्री में पाएं

आज की नई पोस्ट: लोड हो रहा है...

नई जॉब पोस्ट सबसे पहले
एडमिट कार्ड और रिजल्ट अलर्ट
फ्री मॉक टेस्ट रिमाइंडर
42,300+ मेंबर्स की कम्युनिटी
फ्री में अभी जॉइन करें व्हाट्सएप पर भी जुड़ें
```