CCRT Scholarship 2026-27, छात्रों को मिलेगी सालाना ₹12,600 तक की सहायता

CCRT Scholarship 2026-27: सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) ने 2026-27 के लिए ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना’ (CTSS) के तहत, पूरे देश के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए 650 नई छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। यह योजना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है, और इसका उद्देश्य संगीत, नृत्य, चित्रकला, नाटक, हस्तशिल्प और साहित्य जैसे विभिन्न कला रूपों में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करना है।

Read Aloso- 10वी पास हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शानदार मौका 💼 Free विदेशी भाषा सीखो

CCRT Scholarship 2026-27 का उद्देश्य

इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य 10 से 14 साल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए आर्थिक सहायता देना है। दुर्लभ और पारंपरिक कला रूपों को बढ़ावा देने पर भी फोकस किया गया है।

कुल छात्रवृत्ति विवरण

  • सामान्य श्रेणी: 375
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 100
  • पारंपरिक कलाकार परिवार (TAF): 125
  • दिव्यांग: 20
  • क्रिएटिव राइटिंग / साहित्य: 30

CCRT Scholarship 2026-27 महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: पहले से जारी
  • अंतिम तिथि: 31 मई 2026 (रविवार)
  • इंटरव्यू/टेस्ट: जुलाई 2026 से संभावित

CCRT Scholarship 2026-27 आयु सीमा

  • जन्म तिथि: 01 जुलाई 2012 से 30 जून 2016 के बीच
  • आयु: लगभग 10 से 14 वर्ष

Read Aloso-Mukhymantri Balika Scooty Yojana 2026, लड़कियों को मिलेगी फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटी

CCRT Scholarship 2026-27 पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहा हो
  • संबंधित कला में कम से कम 3 साल का प्रशिक्षण जरूरी
  • (क्रिएटिव राइटिंग के लिए यह शर्त लागू नहीं)
  • एक छात्र केवल एक ही कला के लिए आवेदन कर सकता है
  • एक गुरु/संस्थान से अधिकतम 3 छात्रों को ही अनुमति

CCRT Scholarship 2026-27 स्कॉलरशिप राशि (लाभ)

  • वार्षिक छात्रवृत्ति ₹3,600
  • ट्यूशन फीस रिम्बर्समेंट ₹9,000 तक (कुल लाभ ₹12,600 प्रति वर्ष)
  • यह राशि सीधे बैंक खाते में PFMS के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • स्कॉलरशिप 2 साल के लिए होगी और आगे बढ़ाई भी जा सकती है (20 साल या डिग्री तक)।

CCRT Scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कला से जुड़े कार्य/प्रमाण
  • स्कूल और गुरु का प्रमाणन

Read Aloso-Har Ghar Har Grahani Yojana 2026, महिलाओं को अब ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा

CCRT Scholarship 2026-27 चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की जांच (स्क्रूटनी)
  • शॉर्टलिस्ट आवेदकों को इंटरव्यू/टेस्ट
  • एक्सपर्ट कमेटी द्वारा मूल्यांकन (1 से 10 अंक)
  • मेरिट के आधार पर अंतिम चयन

CCRT Scholarship 2026-27 आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन)

  • अधिकारी वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म को बड़े अक्षरों में भरें
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट संलग्न करें
  • स्कूल प्रिंसिपल और गुरु से प्रमाणित करवाएं
  • दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजें: Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) 15-A, Sector-7, Dwarka New Delhi – 110075

FAQs

Q1. कितनी स्कॉलरशिप दी जाएंगी?

  • कुल 650 छात्रवृत्तियां

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

  • 31 मई 2026

Q3. स्कॉलरशिप राशि कितनी है?

Read Aloso-Mahila Rojgar Yojana 2026, ₹10000 से 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

  • ₹12,600 प्रति वर्ष तक

Q4. आवेदन कैसे करना है?

  • ऑफलाइन (डाक के माध्यम से)

Q5. आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

  • www.ccrtindia.gov.in
ccrt scholarship 2026-27

ccrt scholarship 2026-27

CCRT Scholarship 2026-27 Important Links

Form PDF FreeDownload
NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Read Also This
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *