RRB Bharti 2026: रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

RRB Bharti 2026: रेलवे नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट RRB Application Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है।
देशभर में होगी नियुक्तियां
उम्मीदवारों को केंद्रीकृत भर्ती पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवेदन के दौरान अपने पसंदीदा रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग रेलवे जोनों में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है-
- 10वीं पास (मैट्रिक/SSLC) के साथ संबंधित ट्रेड में ITI जैसे—फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक आदि।
- मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/BTech डिग्री।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- CBT-2
- CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
Note: हर चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।
अंतिम चयन CBT-2 के भाग A और CBAT स्कोर के आधार पर 50-50 प्रतिशत वेटेज के साथ किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Read Also This
- HKRN Radiographer Recruitment 2026, Check Eligibility & How to Apply
- LIC Golden Jubilee Scholarship Form 2026, 10वीं और 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए ₹50,000 तक सालाना स्कॉलरशिप
- Chandigarh Safai Karmchari Bharti 2026, Check Vacancy Details Now
- Adarsh Mahila Mahavidyalaya Bhiwani Recruitment 2026, Rejected Candidates List Out
- Civil Hospital Sirsa Staff Nurse Recruitment 2026, Apply Now
- Haryana College UG Admission 2026, Physical Counselling
- PGI Chandigarh Group C Recruitment 2026, Apply for MTS, Library Attendant, Animal Attendant, Barber Posts
- Sahitya Akademi Vacancy 2026, Apply For Clerk, MTS, Driver and Other Posts
- RRC WR Sports Quota Vacancy 2026, Check Notification & Apply Online
- ICAR IARI Delhi Field Assistant Vacancy 2026, Apply Online