Germany & Saudi Arabia Job Vacancy 2026: विदेश में नौकरी कर बेहतर भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मनी और सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

germany & saudi arabia job vacancy 2026
Saudi Arabia में 90 पदों पर भर्ती
सेवायोजन विभाग के अनुसार सऊदी अरब की विभिन्न कंपनियों में फेब्रिकेशन मैकेनिकल हेल्पर, फिटर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, वेल्डर और फेब्रिकेशन फोरमैन जैसे कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके अनुभव और पद के अनुसार प्रतिमाह ₹50 हजार से ₹1 लाख तक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा कंपनी की ओर से आवास, यात्रा सुविधा, बीमा और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन पदों के लिए अनुबंध अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है।
Germany में Nursing और Caregiver के 1250 पद
जर्मनी में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्र में बड़ी भर्ती निकाली गई है। यहां सहायक नर्स और केयरगिवर के कुल 1250 पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता अनिवार्य रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को जर्मन भाषा की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि उन्हें वहां काम करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जर्मनी में चयनित अभ्यर्थियों को 3 वर्ष के अनुबंध पर लगभग ₹2.30 लाख प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Latest Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी 2 लाख सैलरी
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क
जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
विदेशों में रोजगार के इन अवसरों से युवाओं को बेहतर करियर, शानदार सैलरी और आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। सेवायोजन विभाग लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
- Haryana College UG 1st Merit List 2026 Date Out
- SDACH Chandigarh DEO Vacancy 2026, Direct Interview
- India Post GDS 5th Merit List 2026 Date Out, Download PDF
- Barnala Court Worker And Guard Vacancy 2026, Check Eligibility Criteria & How to Apply
- Army Canteen Jaipur Recruitment 2026, Check Eligibility & How to Apply
- CITS Admission Form 2026-27, 3rd Round of counselling (Choice filling)
- Rewari Ayush Yoga Instructor Recruitment 2026, Apply Now
- Charkhi Dadri Safai Karamchari Recruitment 2026, Notification Out
- Haryana Dharohar Shastri Internship Program 2026, छात्रों और शोधार्थियों को मिलेगा अभिलेखीय विरासत से सीखने का अवसर
- Northeast Frontier Railway (NFR) Apprentice 2026, Apply Online For 6777 Posts