Haryana Job Fair: हरियाणा के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Haryana Job Fair: हरियाणा के फरीदाबाद में युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार मौका आने वाला है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से निजी फाउंडेशन के सहयोग से 23 मई, शनिवार को एक बड़े जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में करीब 50 छोटी-बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जॉब फेयर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें।
मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार के अनुसार, मेले में 40 से 50 बड़ी निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें विक्टोरा इंडस्ट्रीज, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स, स्काईपैक इंडिया, BCH इलेक्ट्रिक, जेबीएम ऑटो, शाही एक्सपोर्ट्स, प्लासर इंडिया, पॉली मेडिक्योर, सनफ्लेम एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज, अमूल डेयरी, स्टार वायर इंडिया इंजीनियरिंग, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड और अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं।
रोजगार मेले में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, बीटेक, बीसीए, एमसीए और अनुभवी उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। मौके पर ही इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को तुरंत नौकरी मिलने का अवसर मिलेगा।
अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को Jitojobs.org वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
Read Also This
- Kalpana Chawla Govt. Medical College Karnal Vacancy 2026, Apply Now
- CTET Exam September 2026, Notifcation Out, Apply Now
- HKRN Radiographer Recruitment 2026, Check Eligibility & How to Apply
- Dayanand College Hisar Recruitment 2026, Apply Now
- ICAR-NBAGR Karnal Recruitment 2026, Check Eligibility Criteria & How to Apply
- Chandigarh Safai Karmchari Bharti 2026, Check Vacancy Details Now
- Haryana Roadways Kaithal Apprentice Recruitment 2026, Apply Online
- Air Force School Sirsa Recruitment 2026, Walk In Interview
- HKRN Social Studies Teacher Vacancy 2026, Apply Online
- RVUNL JE, Jr Assistant, Jr Accountant Recruitment 2026, Check Eligibility Criteria & How to Apply