हरियाणा में नई प्राइवेट ITI खोलने का मौका, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा में नई प्राइवेट ITI खोलने का मौका, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन: हरियाणा में नई प्राइवेट आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) खोलने के इच्छुक लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि महानिदेशक प्रशिक्षण (DGT), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नई प्राइवेट ITI खोलने तथा नए ट्रेड/यूनिट जोड़ने, नाम परिवर्तन और संस्थान स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

हरियाणा में नई प्राइवेट ITI खोलने का मौका, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा में नई प्राइवेट ITI खोलने का मौका, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

1 जून से खुलेगा नया Affiliation Portal

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार नया Affiliation Portal 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक व्यक्ति, सोसायटी, ट्रस्ट या कंपनी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नए Affiliation Portal के जरिए आवेदन करना होगा।

NOC के लिए जमा करनी होगी फीस

ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों को विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के लिए 30,000 रुपये की non-refundable फीस जमा करनी होगी। यह राशि “State Council of Vocational Training Haryana” के नाम डिमांड ड्राफ्ट के रूप में पंचकूला में payable होगी।

इसके साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट कॉपी भी जमा करनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन से पहले पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले सभी इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट से दिशा-निर्देश और NCVET Affiliation Norms 2025 डाउनलोड कर लें। इसके आधार पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाए।

केवल पंचकूला/चंडीगढ़ न्यायिक क्षेत्राधिकार मान्य

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले से जुड़े सभी विवाद केवल पंचकूला और चंडीगढ़ न्यायिक क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे।

यह पहल हरियाणा में कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Notification
Apply Online

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *