
CBSE 12th Result Date 2026 LIVE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, CBSE 12वीं का परिणाम मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब परिणाम तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
CBSE 12th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें
DigiLocker से ऐसे पाएं डिजिटल मार्कशीट
स्टेप 1- digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप ओपन करें
स्टेप 2- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
स्टेप 3- “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
स्टेप 4- CBSE विकल्प को चुनें
स्टेप 5- “Class 12 Marksheet 2026” पर क्लिक करें
स्टेप 6- रोल नंबर और पासिंग ईयर दर्ज करें
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि DigiLocker से मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी। मूल मार्कशीट उन्हें बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
LIVE अपडेट्स
06 मई 2026, 12:00 PM
CBSE बोर्ड रिजल्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है। अंकों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है।
06 मई 2026, 11:53 AM
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास रखें।
06 मई 2026, 11:51 AM
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि अभी रिजल्ट की तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि परिणाम पूरी तरह तैयार होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे।
06 मई 2026, 11:48 AM
CBSE 12वीं रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। अनुमान है कि मई के तीसरे सप्ताह तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।