Haryana District Sirsa GK

Haryana District Sirsa GK: हम आपको हरियाणा के सिरसा ज़िले से संबंधित एक PDF उपलब्ध करवाएँगे। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। यह PDF ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, हरियाणा पुलिस, क्लर्क, हरियाणा ग्रुप D, हरियाणा पात्रता परीक्षाएँ और हरियाणा में आयोजित होने वाली अन्य सभी प्रकार की आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

ज़िला सिरसा की एक झलक / विवरण

  • स्थापना – 26 अगस्त, 1975
  • नामकरण – ‘सिरसा’ नाम सबसे बड़े जंगल, ‘शिरीषवन’ से लिया गया है। सिरसा का प्राचीन नाम ‘शैरीषकम्’ था।
  • मुख्यालय – सिरसा
  • उप-मंडल – सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली
  • तहसीलें – सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, रानिया, नाथूसरी चौपटा
  • उप-तहसीलें – कालांवाली, गोरीवाला
  • क्षेत्रफल – 4,277 वर्ग किलोमीटर
  • खंड (Blocks) – सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, रानिया, नाथूसरी चौपटा, बारागुढ़ा, ओढ़ां
  • क्षेत्रफल – 4,277 वर्ग किलोमीटर
  • लिंगानुपात – 920/1000 (2019 के आंकड़ों के अनुसार)
  • साक्षरता दर – 68.32 प्रतिशत
  • जिला घनत्व – 303 (प्रति वर्ग किलोमीटर)
  • लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र – सिरसा
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – सिरसा, रानिया, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद
  • 1857 की क्रांति के नेता – नूर मुहम्मद खान (मुख्य सामंत, रानिया)
  • विद्रोह – 1818 में
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – 9
  • किससे अलग होकर बना – हिसार

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 

  • श्री तारा बाबा जी की कुटिया – सिरसा के निवासी गोविंद कांडा द्वारा निर्मित। इसका मुख्य आकर्षण 71 फुट ऊँचा शिव मंदिर है।
  • दादी सती मंदिर – कुम्हारिया गाँव में स्थित दशकों पुराना मंदिर।
  • डेरा सच्चा सौदा – 1948 में संत शाह मस्ताना द्वारा स्थापित।
  • गुरुद्वारा चोरमार शहीदां – चोरमार गाँव में स्थित; यह स्मारक उन पवित्र संतों की याद में बनाया गया था, जिन्होंने दूसरों को सही मार्ग दिखाने के दौरान शहादत प्राप्त की।
  • डेरा बाबा भूमन शाह, संगरसाधा – कंबोज समुदाय के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थल।
  • रामदेव मंदिर – कंगराना में स्थित।
  • प्रसिद्ध साई नाथ मंदिर।
  • राजा सारस का किला – सिरसा में स्थित है।
  • सरस्वती संग्रहालय – सिरसा।
  • अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य (काले तीतर के लिए प्रसिद्ध)।

नदियाँ 

  • घग्घर
  • सिंचाई – भाखड़ा नहर

प्रमुख शिक्षण संस्थान

  • चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU)

प्रमुख उद्योग

  • कपास
  • पावरलूम
  • कागज उद्योग

महत्वपूर्ण बिंदु

  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला – सिरसा (303)
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला – सिरसा (4277)
  • सिरसा गेहूं उत्पादन में प्रथम है।
  • सिरसा में फूड पार्क शाहा डबवाली में है।
  • हरियाणा में सबसे पहले मनरेगा 2 जिलों में शुरू हुई थी – सिरसा, महेंद्रगढ़ (2006 में)
  • हरियाणा का पहला कैशलेस गाँव सिरसा का नीलांवाली।
  • सिरसा में रानियों का विद्रोह 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुआ था।
  • ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स’ मंजियाना (सिरसा) में है।
  • शहीद भगत सिंह स्टेडियम – सिरसा
  • सबसे ज्यादा रक्तदान करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड वाला जिला – सिरसा
  • सबसे ज्यादा फल व सब्जी उत्पादन – सिरसा
  • सबसे ज्यादा सिखों की आबादी वाला जिला – सिरसा।

मशहूर शख्सियत

  • चौधरी देवीलाल – भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • ओम प्रकाश चौटाला – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • दुष्यंत चौटाला – हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री।
  • सरदारा सिंह – पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान
  • सुनील ग्रोवर – कॉमेडियन
  • सविता – महिला हॉकी टीम की पूर्व उपकप्तान – (गोलकीपर), सिरसा।
  • बलराम लुदेसर – स्वतंत्रता सेनानी

Haryana District Sirsa GK PDF Download Here

Haryana District Sirsa GK

Haryana District Sirsa GK

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *