हरियाणा सरकार दे रही कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% तक सब्सिडी
हरियाणा सरकार दे रही कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी , कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% तक सब्सिडी: हरियाणा सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने और पराली जलाने की समस्या को कम करने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी देने की घोषणा की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा जारी सूचना के अनुसार किसानों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

हरियाणा सरकार दे रही कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी
कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% तक अनुदान
सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों पर व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक मशीनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि खेतों में पराली न जलानी पड़े।
15 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक किसान 15 जून 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
जिला स्तरीय समिति करेगी चयन
लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद किसान अपनी पसंद के सूचीबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से मशीनें खरीद सकेंगे।
मशीन निर्माताओं के लिए भी जरूरी निर्देश
कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों को भी विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा ताकि वे मशीनों की आपूर्ति के लिए पात्र बन सकें।
पराली प्रबंधन पर सरकार का फोकस
सरकार का लक्ष्य “ना जले पराली, ना बिगड़े पर्यावरण” अभियान को सफल बनाना है। इससे किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में मदद मिलेगी और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Read Also This
- PGI Chandigarh Group C Recruitment 2026, Apply for MTS, Library Attendant, Animal Attendant, Barber Posts
- Sahitya Akademi Vacancy 2026, Apply For Clerk, MTS, Driver and Other Posts
- RRC WR Sports Quota Vacancy 2026, Check Notification & Apply Online
- ICAR IARI Delhi Field Assistant Vacancy 2026, Apply Online
- CCS HAU Hisar Apprentice Vacancy 2026, Apply Online 377 Posts
- IBPS RRB XV Vacancy 2026, Apply Online For 13706 Posts
- Southern Railway Apprentice Vacancy 2026, Apply Online
- Air Force Station Amritsar Bharti 2026, Apply Now
- India Post GDS New Recruitment 2026, Official Notification for 23757 posts
- हरियाणा में खाद की डिजिटल बुकिंग शुरू, महेंद्रगढ़-कैथल से पायलट प्रोजेक्ट