Haryana Group D Promotion Portal 2026
Group D Promotion Portal 2026: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर के अंतर्गत कार्यरत ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को वन टाइम ऑप्शन देने का निर्णय लिया है, जिनकी भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत या अनुकंपा आधार पर 28 मार्च 2018 से 31 मार्च 2020 के बीच हुई थी। अब ये कर्मचारी यह तय कर सकेंगे कि वे कॉमन कैडर में बने रहना चाहते हैं या अपने संबंधित विभाग में वापस जाना चाहते हैं।

Haryana Group D Promotion Portal 2026
किन कर्मचारियों को फ़ायदा होगा?
यह निर्णय उन ग्रुप-D कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी नियुक्ति Advt. No. 04/2018 के तहत हुई थी या जिन्हें Compassionate Ground (अनुकंपा आधार) पर 28 मार्च 2018 से 31 मार्च 2020 के बीच नियुक्त किया गया था।
ऑप्शन ऑनलाइन सबमिट करने होंगे।
सरकार द्वारा कर्मचारियों को अपना विकल्प ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरना होगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित लिंक उपलब्ध कराया जाएगा और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP आधारित लॉगिन करना होगा।
एप्लीकेशन के लिए ज़रूरी तारीखें
ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। निर्धारित अवधि के भीतर विकल्प नहीं भरने वाले कर्मचारियों को कॉमन कैडर में बने रहने वाला माना जाएगा।
कर्मचारियों का क्या होगा?
जो कर्मचारी कॉमन कैडर में बने रहने का विकल्प चुनेंगे, वे ग्रुप-D एक्ट 2018 के प्रावधानों के अनुसार कार्य करेंगे। वहीं जो कर्मचारी कॉमन कैडर से बाहर जाने का विकल्प चुनेंगे, वे अपने संबंधित विभागों के सेवा नियमों के अंतर्गत कार्य करेंगे।
डिपार्टमेंट्स को निर्देश जारी
हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
Read Also This
- Bhakra Beas Management Board Recruitment 2026, Apply Online
- Haryana AIDS Control Society Recruitment 2026, Apply Offline
- GNDU Non-Teaching Recruitment 2026, Apply Online
- Punjab Vidhan Sabha Group D Bharti 2026, Apply for Chowkidar & Safai Sewak Posts
- Chandigarh NTT, JBT, TGT & PGT Teacher Recruitment 2026, Vacancy Notification for 582 Posts
- Ambala Tubewell Operator Vacancy 2026, Apply Offline
- Chhotu Ram Institute of Law Rohtak Recruitment 2026, Apply offline
- CSIR NAL Multi-Tasking Staff Vacancy 2026, Apply offline
- Haryana Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026, 7100+ Posts, Check District-Wise Notification
- IRCTC Tourism Monitor Recruitment 2026, Notification Out, Apply Now