Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026, सरकार देगी 100% बैकएंड सब्सिडी
Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026: हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और भेड़-बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भेड़ बकरी पालक उत्थान योजना संचालित की है। इस योजना के तहत पात्र पशुओं को 11 पशुओं (10 मादा + 1 नर) की इकाई स्थापित करने के लिए ₹70,000 की परियोजना लागत पर 100% बैकएंड सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। शुरुआत में लाभार्थियों को ₹17,500 (25%) मार्जिन मनी जमा करनी होगी, जिसे इकाई का सत्यापन होने के बाद वापस बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। योजना के तहत 11 दिन का प्रशिक्षण, मुफ्त टीकाकरण, पशु चिकित्सा सुविधा, बीमा तथा ऊन बिक्री में विभागीय सहायता भी दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन सरल हरियाणा पोर्टल अथवा सीएससी/अंत्योदय केंद्र/ई-दिशा केंद्र के माध्यम से किए जा सकते हैं।

Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026
Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026 आर्थिक सहायता / सब्सिडी
योजना के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ—
- कुल यूनिट लागत – ₹70,000
- प्रारंभिक मार्जिन मनी – ₹17,500 (25%)
- शेष राशि – 75% सरकार द्वारा
- सत्यापन के बाद जमा की गई ₹17,500 मार्जिन मनी भी लाभांश के बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
- सरकार द्वारा 100% बैकएंड सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।
चयन प्रक्रिया
योजना के लाभार्थियों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा—
- पहले आओ, पहले पाओ
- पात्रता की जांच
- दस्तावेज सत्यापन
- स्थल निरीक्षण
- विभागीय समिति द्वारा इकाई का सत्यापन
यदि आवेदन अधिक प्राप्त होते हैं तो प्राथमिकता निम्न क्रम में दी जाएगी—
- अनुसूचित जाति के BPL परिवार
- अन्य BPL परिवार
- विधवा परिवार
- भूमिहीन सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग
- जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी न हो
- जिनके पास पर्याप्त स्थान हो
- भेड़-बकरी पालन का अनुभव रखने वाले आवेदक
Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य—
- ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना।
- भेड़ एवं बकरी पालन को बढ़ावा देना।
- प्रदेश में उन्नत नस्ल के पशुओं का विकास करना।
- गरीब एवं बेरोजगार परिवारों की आय बढ़ाना।
- पशुपालन को रोजगार का मजबूत माध्यम बनाना।
Haryana Mukhyamantri Bhed Bakri Palak Utthan Yojana 2026 पात्रता
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक—
- हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो।
- परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं।
- परिवार से केवल एक सदस्य आवेदन कर सकता है।
- प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
चयनित लाभार्थियों को निम्न सुविधाएं मिलेंगी—
- 100% बैकएंड सब्सिडी
- 11 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण
- मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा
- मुफ्त टीकाकरण
- पशुधन बीमा
- ऊन बिक्री में विभागीय सहायता
- स्वरोजगार का अवसर
- आय बढ़ाने का स्थायी माध्यम
पशु इकाई का विवरण
एक इकाई में कुल 11 पशु होंगे—
- 10 मादा भेड़/बकरी
- 1 नर भेड़/बकरी
पशुओं की आयु—
- 12 से 18 माह
अनुमोदित नस्लें—
बकरी
- बीटल
- जमुनापारी
- सिरोही
- अन्य देशी नस्ल
- भेड़
- गद्दी
- नाली
- मरवाड़ी
- अन्य स्वीकृत नस्ल
आवेदन कैसे करें?
- सरल हरियाणा पोर्टल पर जाएं।
- लॉगिन या नया पंजीकरण करें।
- “मुख्यमंत्री भेड़ बकरी पालक उत्थान योजना” चुनें।
- आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें।
- आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।
योजना की खास बातें
- परिवार से केवल एक सदस्य आवेदन कर सकता है।
- 11 दिन का प्रशिक्षण मिलेगा।
- मुफ्त बीमा एवं टीकाकरण।
- विभाग द्वारा पशु खरीद में सहायता।
- ऊन बिक्री में सहयोग।
- समिति द्वारा सत्यापन के बाद सब्सिडी जारी होगी।
- पशुपालन एवं डेयरी विभाग नोडल विभाग है।
- योजना का संचालन हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
FAQs
Q1. मुख्यमंत्री भेड़ बकरी पालक उत्थान योजना में कितनी सब्सिडी मिलेगी?
- पात्र लाभार्थियों को 100% बैकएंड सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
Q2. एक इकाई में कितने पशु होंगे?
- एक इकाई में 11 पशु (10 मादा + 1 नर) होंगे।
Q3. योजना के लिए आयु सीमा क्या है?
- आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष होनी चाहिए।
Q4. आवेदन कहां करें?
- सरल हरियाणा पोर्टल या CSC/अंत्योदय/ई-दिशा केंद्र पर आवेदन किया जा सकता है।
स्कीम के लिए ज़रूरी लिंक
मुख्यमंत्री भेड़ और बकरी पालक उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म
सरल हरियाणा पोर्टल रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म
मुख्यमंत्री भेड़ बकरी पालक योजना स्वः घोषणा पत्र
सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट
Read Also This
- Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2.0, अब ₹1.80 लाख तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
- Haryana Bijli Vibhag Bharti 2026 Apply Online
- PGI Rohtak Ayushman Mitra Recruitment 2026, Apply Online
- Panipat Co-Operative Bank Recruitment 2026, Apply For Clerk, Clerk-cum-Cashier & other Posts
- Bhartiya College Mohindergarh Recruitment 2026 Apply Offline
- Chandigarh Cooperative Bank Recruitment 2026, No Exam, Apply Offline
- SSC CGL Recruitment 2026, Exam Date
- CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल फिर बहाल, 41.56 लाख जमाकर्ताओं को मिला ₹9,267 करोड़ का रिफंड
- Hisar Safai Karmchari Bharti 2026, Apply Offline
- IGNOU TTE Exam Form December 2026, Apply Online Check Exam Date