HBSE Class 10 Results 2026 Toppers List Here: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर देख सकते है।

HBSE Class 10 Results 2026 Toppers List Here
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं।
497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।