DRDO Internship 2026: डीआरडीओ में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
DRDO Internship 2026: देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्थान DRDO ने कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर दिया है। डीआरडीओ की DEBEL ने फुल-टाइम इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र 31 मई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
यह इंटर्नशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जो साइंस, रिसर्च और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। चयनित छात्रों को वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
8 सीटों पर होगी भर्ती
डीआरडीओ इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत कुल 8 सीटों को भरेगा। इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने होगी और इसका आयोजन बेंगलुरु स्थित DEBEL लैब में किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें पहले तीन महीने पूरे होने पर 15,000 रुपये और इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद शेष 15,000 रुपये जारी किए जाएंगे।
इन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन
इंटर्नशिप के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, एंबेडेड सिस्टम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, पॉलीमर साइंस, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसे विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता शर्तें
- उम्मीदवार यूजीसी/एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से यूजी या पीजी कोर्स कर रहे हों।
- छात्र फाइनल ईयर में अध्ययनरत हों।
- आवेदन पत्र पूरी और सही जानकारी के साथ जमा करना अनिवार्य है।
डीआरडीओ ने स्पष्ट किया है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। छात्रों का चयन मेरिट और इंटरव्यू/इंटरेक्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
आवेदन पत्र के साथ मार्कशीट की कॉपी और कॉलेज के लेटरहेड पर जारी अनुमति पत्र भी भेजना अनिवार्य है।
पूरे दस्तावेज DEBEL, ADE Campus, New Thippasandra, Bengaluru – 560075 पर भेजने होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 18 जून 2026 तक सूचना दी जाएगी, जबकि इंटर्नशिप 1 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।
इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो आगे नौकरी और करियर में उपयोगी साबित हो सकता है।
Read Also This
- Kalpana Chawla Govt. Medical College Karnal Vacancy 2026, Apply Now
- CTET Exam September 2026, Notifcation Out, Apply Now
- HKRN Radiographer Recruitment 2026, Check Eligibility & How to Apply
- Dayanand College Hisar Recruitment 2026, Apply Now
- ICAR-NBAGR Karnal Recruitment 2026, Check Eligibility Criteria & How to Apply
- Chandigarh Safai Karmchari Bharti 2026, Check Vacancy Details Now
- Haryana Roadways Kaithal Apprentice Recruitment 2026, Apply Online
- Air Force School Sirsa Recruitment 2026, Walk In Interview
- HKRN Social Studies Teacher Vacancy 2026, Apply Online
- RVUNL JE, Jr Assistant, Jr Accountant Recruitment 2026, Check Eligibility Criteria & How to Apply