Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वीटा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री हेतु, जिनके पास निजी जगह उपलब्ध है, ऐसे इच्छुक व्यक्तियों को मिल्क प्लांट सिरसा द्वारा वीटा मिल्क बूथ आवंटित किए जाएंगे। निजी जगह पर वीटा बूथ शुरू करने के लिए आवेदकर्ता के लिए
नियम व शर्ते निम्नलिखित हैं:

1. स्थान की उपलब्धताः आवेदक के पास वीटा उत्पादों की बिक्री के लिए कम से कम 4 मीटर × 4 मीटर नाप की अपनी उपयुक्त भूमि/स्थान होना अनिवार्य है।
2. आपूर्ति एवं भुगतानः उत्पादों की आपूर्ति संबंधित दुग्ध संघ के वीटा वितरकों के माध्यम से नगद भुगतान के आधार पर की जाएगी।
3. परिचालन व्ययः वीटा बूथ संरचना की लागत और सभी परिचालन व्यय (बिजली, पानी के शुल्क आदि) का वहन स्वयं आवेदक द्वारा किया जाएगा।
4. सुरक्षा राशिः 50,000 वापसी योग्य (Refundable)
5. प्रसंस्करण शुल्क (Processing Fees): 500 गैरवापसी योग्य (Non-Refundable)

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026 अन्य लाभ

1. निर्धारित मानदंडों के अनुसार ग्लो साइनबोर्ड और ब्रांडिंग सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
2. वीजी कूलर/डीफ्रीजर सुरक्षा राशि जमा करने पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
3. आकर्षक रिटेल मार्जिन अनुमोदित रेट लिस्ट अनुसार दिया जाएगा।

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026 आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता

इच्छुक व्यक्ति बिक्री/ विपणन विभाग, वीटा मिल्क प्लांट, सिरसा से आवेदन पत्र (जिसका मूल्य 500 है) लेकर ‘The Sirsa Distt. Cooperative Milk Producers’ Union Ltd., Milk Plant, Sirsa’ के पक्ष में 50,000/- का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर एवं सभी संबंधित आवश्यक दस्तावेजों सहित दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार), सायं 4:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। अधोहस्ताक्षरी को पास बिना कारण बताए इस आवंटन प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026 पात्रता मानदंड

  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं (10th) पास अनिवार्य है।

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026  Important Links

NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *