HBSE Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, फटाफट करें चेक

HBSE Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज (14 मई) कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रदेश में कुल 2,76,640 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,47,860 छात्र सफल हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 89.6% रहा है।

तीन साल में सबसे कम पास प्रतिशत

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह पिछले तीन वर्षों में सबसे कम परिणाम है। 2024 में पास प्रतिशत 95.22%, 2025 में पास प्रतिशत 92.49%, 2026 में पास प्रतिशत 89.6% रहा।

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक, रिजल्ट देखने में दिक्कत

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट HBSE Official Website पर भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। कई छात्रों को “Please try after some time” का संदेश दिखाई दे रहा है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  1. वेबसाइट HBSE Official Website पर जाएं।
  2. ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. एग्जाम टाइप (रेगुलर/प्राइवेट) चुनें।
  4. रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरें।
  5. सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  6. मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं का परिणाम 92.49% रहा था, जबकि प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 73.08% दर्ज किया गया था। इस बार परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है।
Result Download

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *