Vidyadhan Scholarship Program 2026, मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹75,000 तक छात्रवृत्ति
Vidyadhan Scholarship Program 2026: अगर आपने वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा पास की है और आपके परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम है, तो आपके लिए Vidyadhan Scholarship Program 2026 एक शानदार अवसर है। सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) द्वारा संचालित इस स्कॉलरशिप के तहत हरियाणा और चंडीगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11वीं-12वीं के लिए ₹10,000 प्रति वर्ष, डिप्लोमा कोर्स के लिए ₹15,000 तक प्रति वर्ष तथा आगे ग्रेजुएशन में ₹25,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जा सकती है। इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक अपडेट के लिए SarkariResultShine.com पर विजिट करते रहें।

Vidyadhan Scholarship Program 2026
Vidyadhan Scholarship Program 2026 क्या है?
विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) की एक शिक्षा सहायता पहल है। इस फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1999 में श्रीमती कुमारी शिबुलाल एवं एस. डी. शिबुलाल (Infosys के Co-Founder) द्वारा की गई थी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई आर्थिक कारणों से न रुके।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2026
- स्क्रीनिंग टेस्ट : 16 अगस्त 2026
- ऑनलाइन इंटरव्यू : 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 (शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अलग से सूचना दी जाएगी)
Vidyadhan Scholarship Program 2026 का उद्देश्य
- इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता देकर उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में सहयोग करना है।
- इसके साथ ही फाउंडेशन विद्यार्थियों के लिए मेंटरिंग प्रोग्राम भी आयोजित करता है ताकि उनका शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास बेहतर तरीके से हो सके।
आय सीमा
इस योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से कम है।
स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाले लाभ
इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के लिए अधिकतम ₹10,000 प्रति वर्ष।
- डिप्लोमा कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को अधिकतम ₹15,000 प्रति वर्ष।
- ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान कोर्स एवं योग्यता के अनुसार ₹25,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक सहायता।
- चयनित विद्यार्थियों को Foundation के Mentoring Program का भी लाभ मिलेगा।
- छात्रवृत्ति सीधे फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाएगी।
कौन आवेदन कर सकता है?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी निम्न शर्तें पूरी करें—
- विद्यार्थी ने वर्ष 2026 में हरियाणा या चंडीगढ़ से 10वीं कक्षा पास की हो।
- 10वीं में कम से कम 80% अंक अथवा 8.5 CGPA होना चाहिए।
- PwD (दिव्यांग) विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 70% अंक निर्धारित हैं।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
स्कॉलरशिप के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- आवेदन पत्र एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग।
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का ऑनलाइन Screening Test।
- इसके बाद Online Interview आयोजित किया जाएगा।
- अंतिम चयन फाउंडेशन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगा।
आवेदन कैसे करें?
Vidyadhan Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
संपर्क विवरण
यदि आवेदन से संबंधित कोई समस्या हो तो—
- Email : vidyadhan.haryana@sdfoundationindia.com
- Phone : +91 9663517131
- Phone : +91 8068333500
Helpful Tips
- आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल सक्रिय रखें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
- स्क्रीनिंग टेस्ट एवं इंटरव्यू की तैयारी पहले से शुरू करें।
Usefull Links
FAQ
Q1. Vidyadhan Scholarship 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
- 10 अगस्त 2026।
Q2. इस स्कॉलरशिप में कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
- 11वीं-12वीं के लिए ₹10,000 प्रति वर्ष, डिप्लोमा के लिए ₹15,000 तक तथा ग्रेजुएशन के लिए ₹25,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
- आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
Q4. चयन कैसे होगा?
- शैक्षणिक प्रदर्शन, आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू के आधार पर।
Q5. क्या राशन कार्ड आय प्रमाण पत्र के रूप में मान्य होगा?
- नहीं। केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा।
Read Also This
- Haryana Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026, 7100+ Posts, Check District-Wise Notification
- Southern Railway Apprentice Vacancy 2026, Apply Online
- UIIC AO Vacancy 2026, Check Eligibility & How to Apply
- Hindu College Rohtak Recruitment 2026, Clerk & Library Attendant Posts
- Delhi High Court Vacancy 2026, Apply Online For 150 Posts
- Hisar Safai Karamchari Vacancy 2026, Apply Offline Now
- Aakash College Hisar Recruitment 2026, Apply Now
- PSSSB Group D Vacancy 2026, Apply Online For 2007 Posts
- RRB NTPC Vacancy 2026, Check Notification For 5165 Posts
- Haryana HTET Form November 2026, Exam Date 21 & 22 November