NEET Exam: NEET री-एग्जाम की नई तारीख हुई घोषित, Admit Card Download

NEET Exam New Date: मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG 2026 को रद्द किए जाने के बाद अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। National Testing Agency (NTA) ने NEET री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। एजेंसी के अनुसार, NEET (UG) 2026 का दोबारा आयोजन 21 जून को किया जाएगा।
पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद NTA ने केंद्र सरकार की मंजूरी के साथ NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इस फैसले से देशभर के लाखों छात्र निराश और चिंतित हो गए थे।
छात्रों को तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय
री-एग्जाम की तारीख घोषित होने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का समय होगा। NTA जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
सूत्रों के अनुसार, इस बार परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।
पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था। मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। एजेंसी ने कहा था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया है।
नए एडमिट कार्ड होंगे जारी
NTA के अनुसार, पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
Read Also This
- SD Mahila Mahavidyalaya Hansi Vacancy 2026, Interview Date Out
- CISF ASI Paramedical Staff Vacancy 2026, PST/DV Admit Card
- SSC Stenographer Recruitment 2026, Revised Exam Date
- Latest Update, Admit cards, Answer keys, Result, Check Here
- Delhi Police Physical Admit Card 2026, Physical Re-Schedule
- PSSSB Line Superintendent Recruitment 2026, Result
- NBE NEET PG Exam Form 2026, Admit Card
- RRB Group D Notification 2026, Exam City Intimation Slip/ Admit Card
- RRB Bharti 2026: 11,127 ALP Posts, Application Status OUT
- SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026, Exam Date Out