PM Kisan Yojana: कहीं आपका तो नहीं कट गया पीएम किसान योजना की लिस्ट से नाम? ऐसे चेक करें स्टेट्स

PM Kisan Yojana 23rd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली यानी 23वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।

22वीं किस्त के बाद अब 23वीं का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अंतिम यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी।

योजना के नियमों के अनुसार हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई 2026 की शुरुआत में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

  • इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो योजना के तहत पात्र हैं।
  • जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
  • जिनका ई-केवाईसी पूरा है।
  • जिनका भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग अपडेट है।

किन किसानों की किस्त अटक सकती है?

  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है।
  • जिनका भू-सत्यापन पूरा नहीं है।
  • आधार लिंकिंग अधूरी है।
  • अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं।

ऐसे मामलों में आवेदन रद्द कर दिया जाता है और अगली किस्त का लाभ नहीं मिलता।

किसानों को क्या करना चाहिए?

सरकार की ओर से सलाह दी जाती है कि किसान अपने दस्तावेज समय पर अपडेट रखें, ताकि किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में पहुंच सके।

अधिक जानकारी के लिए किसान PM Kisan Official Website पर जाकर अपनी स्थिति और लाभार्थी सूची देख सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *