PM Kisan Yojana: भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब सरकार ने पात्र किसानों के लिए घर बैठे नया पंजीकरण कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ ले सकें।

योजना के तहत नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाकर “New Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद किसान को अपनी श्रेणी के अनुसार Rural Farmer या Urban Farmer का चयन करना होगा। फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य की जानकारी भरकर कैप्चा दर्ज करना होगा। “Get OTP” पर क्लिक करते ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
फॉर्म में किसान को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते का विवरण और जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खाता एवं खसरा नंबर सावधानीपूर्वक भरने होंगे। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक होना और DBT सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है। इसके अलावा भूमि सत्यापन यानी लैंड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर भी किस्त रुक सकती है।
केंद्र सरकार का कहना है कि डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया के जरिए अपात्र लाभार्थियों को बाहर किया जा रहा है और केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी सभी जानकारियां अपडेट करा लें, ताकि आने वाली किस्त में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- Haryana Dharohar Shastri Internship Program 2026, छात्रों और शोधार्थियों को मिलेगा अभिलेखीय विरासत से सीखने का अवसर
- Aadhaar New App Launch: आधार कार्ड अपडेट करना हुआ आसान ! अब बिना सेंटर जाए बदल सकेंगे पता और मोबाइल नंबर
- Haryana Shilp Sampada Loan Yojana 2026, कारीगरों को मिलेगा ₹10 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Janmitra Udyog LLP Work From Home Vacancy 2026, Apply Online
- Haryana Individual Loan Yojana 2026, महिलाओं को ₹1.50 लाख तक लोन और ₹25,000 सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया
- Haryana Electric Tractor Subsidy Scheme 2026, किसानों को ₹5 लाख तक सब्सिडी, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ
- Nsiya Rojgar Foundation Work From Home Vacancy 2026, Apply Online
- Mohan Ji Textiles Work From Home Vacancy 2026, Apply Online
- Anupama Educational and Welfare Trust NGO Work From Home Vacancy 2026
- Lado Laxmi Yojana 2026 Update, 9th Kist Released, Check Now