Haryana Tractor Subsidy: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही 5 लाख रुपये सब्सिडी

Haryana Tractor Subsidy: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और बढ़ती ईंधन लागत से राहत देने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार अब किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी।

सरकार का उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना, डीजल पर निर्भरता कम करना और किसानों की लागत घटाना है।

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एक कंपनी द्वारा 45 हॉर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का प्रदर्शन भी किया गया।

खेत में रोटावेटर के साथ किया गया डेमो

डेमो के दौरान इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ने रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई की। सरकार का कहना है कि इससे यह साबित हुआ कि ई-ट्रैक्टर खेती के भारी कार्यों के लिए भी सक्षम हैं।

कई किसानों के मन में यह संशय था कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारी उपकरणों जैसे हल, रोटावेटर और ट्रॉली का वजन नहीं उठा पाएंगे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर ने इन कार्यों को सफलतापूर्वक किया।

15 लाख का ट्रैक्टर किसानों को पड़ेगा 8 लाख में

जानकारी के अनुसार 45 हॉर्सपावर वाला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर फिलहाल करीब 15 लाख रुपये का है।

सरकार कंपनियों के साथ मिलकर इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये तक कम कराने का प्रयास कर रही है। यदि ऐसा होता है तो ट्रैक्टर की कीमत लगभग 13 लाख रुपये रह जाएगी। इसके बाद सरकार 5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी, जिससे किसानों को यह ट्रैक्टर करीब 8 लाख रुपये में मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Read Also This

```