Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए देश के 14 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है। खासकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
मानसून को लेकर बड़ा अपडेट
IMD ने मानसून की प्रगति को लेकर भी अपडेट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके चलते दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
दिल्ली में भीषण लू का अलर्ट
राजधानी दिल्ली (22 से 24 मई) में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही 24 मई तक ‘हॉट नाइट’ का अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा
उत्तर प्रदेश (22 से 27 मई) में लू का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि कई जिलों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में आंधी-बारिश और गर्मी दोनों का असर
बिहार (22 से 24 मई) में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ हिस्सों में लू और उमस भी बनी रहेगी। पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में बदला मौसम
हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तराखंड (22 से 23 मई) में देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में धूलभरी आंधी और लू
राजस्थान (22 से 27 मई) में धूलभरी आंधी के साथ लू का असर जारी रहने की संभावना है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर में गर्म हवाएं और धूलभरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर (22 से 23 मई) में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again
- Gold and Silver Latest Price Released, Check Here