Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आज अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

हीट वेव के नोडल अधिकारी Dr. Abhijeet ने बताया कि जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। दस्त, हल्का बुखार और अत्यधिक प्यास लगना शरीर में पानी की कमी और गर्मी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षणों में कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, अत्यधिक पसीना आना और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित रूप से पानी पीते रहें।
  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • यथासंभव ठंडी और हवादार जगहों पर रहें।
  • अधिक प्रोटीन वाले और बासी भोजन से परहेज करें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

One response to “Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी”

  1. Tejpal singh says:

    गर्मी से लोगो को बचाने के लिए किसी भी डिपार्टमेंट के पास कोई पीलिसी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *