SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर मांगे आवेदन, जाने पूरा सिलेक्शन प्रोसेस 

SSC invites applications for 731 posts of Stenographer

SSC Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। वहीं आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं पास
स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

एज लिमिट :

ग्रेड सी: 18 – 30 साल
ग्रेड डी: 18 – 27 साल
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

फीस :

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एग्जाम पैटर्न :

पार्ट    सब्जेक्ट    क्वेश्चन नंबर    मार्क्स
पार्ट – ए    जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
50    50
पार्ट – बी    जनरल अवेयरनेस
50    50
पार्ट – सी    इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
100    100

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें।

इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *