केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती, ईमेल के जरिए करें आवेदन

हिसार: ICAR-Central Institute for Research on Buffaloes (CIRB) केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान की ओर से यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भेज सकते हैं और निर्धारित तिथियों पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
CIRB Hisar Vacancy 2026 Overview
- संस्था का नाम: ICAR CIRB Hisar
- पद का नाम: Young Professional (YP-I & YP-II)
- वेतनमान: ₹42,000 प्रति माह
- नौकरी स्थान: हिसार (हरियाणा)
- आवेदन का माध्यम: ईमेल द्वारा
- आधिकारिक वेबसाइट: cirb.res.in
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
- इंटरव्यू स्थान: केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, सिरसा रोड, हिसार (हरियाणा)
- YP-II इंटरव्यू: 25 मई 2026, सुबह 10:30 बजे
- YP-I इंटरव्यू: 26 मई 2026, सुबह 10:30 बजे
शैक्षणिक योग्यता
- Young Professional-I: उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
- Young Professional-II: उम्मीदवार को एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग, बायोकेमिस्ट्री, रिप्रोडक्शन, माइक्रोबायोलॉजी या लाइफ साइंसेज में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PWD, PH) के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
- आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करें।
- सभी दस्तावेजों को एक ही PDF फाइल में तैयार करें।
- तैयार PDF को recruitment.cirb@gmail.com पर भेज दें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य जमा करें।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again