जिला न्यायालय में स्वीपर पदों पर भर्ती, 8वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Kanpur District Court की ओर से स्वीपर (सफाईकर्मी) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट kanpurnagar.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांच लें
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 8वीं कक्षा (जूनियर हाई स्कूल) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
वेतनमान की जानकारी
स्वीपर पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹8,840 का वेतन प्रदान किया जाएगा। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।
निशुल्क आवेदन का मौका
उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर दें और सभी जरूरी दस्तावेजों को सही तरीके से संलग्न करें।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again