
Home Guard Bharti 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। Jharkhand Home Guards की ओर से होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 04 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रामीण होम गार्ड पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि शहरी होम गार्ड पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण, हिंदी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा शामिल है।
शारीरिक परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद का परीक्षण लिया जाएगा। हिंदी लेखन परीक्षा 7वीं और 10वीं स्तर के आधार पर होगी और यह क्वालिफाइंग नेचर की होगी, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
इसके अलावा तकनीकी दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें भी न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
- 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होते ही समय पर फॉर्म भरें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो।