नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, 1 जनवरी 2026 से लागू

Haryana : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य की नायब सैनी सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जारी निर्देशों के मुताबिक, सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को अब पहले के 58 प्रतिशत की बजाय 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और राहत का लाभ मिलेगा।
सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसके साथ ही जनवरी से अप्रैल 2026 तक की बढ़ी हुई राशि (एरियर) का भुगतान जून महीने में किया जाएगा।
इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again