DU के Hindu College में कैसे मिलता है एडमिशन? सीट, कोर्स और प्लेसमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें

नई दिल्ली। 12वीं कक्षा पास करने के बाद ज्यादातर छात्र देश के टॉप कॉलेजों में दाखिला लेकर बेहतर करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय का Hindu College छात्रों के बीच सबसे पसंदीदा संस्थानों में से एक माना जाता है। हर साल हजारों छात्र यहां एडमिशन का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों के चलते केवल चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मौका मिल पाता है। अगर आप भी यहां दाखिला लेना चाहते हैं तो एडमिशन प्रक्रिया से लेकर अन्य जरूरी जानकारी जान लेना बेहद जरूरी है।
कब हुई थी स्थापना
हिंदू कॉलेज की स्थापना 15 फरवरी 1899 को हुई थी। यह देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है और हर साल 15 फरवरी को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है।
NIRF रैंकिंग
NIRF Ranking 2025 में हिंदू कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84.01 स्कोर के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया था।
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं
हिंदू कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों स्तर के कोर्स संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा कई भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं। यहां प्रमुख रूप से बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, फिलॉसफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, सोशियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स और जूलॉजी जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं।
किन विषयों के लिए है प्रसिद्ध
यह कॉलेज खास तौर पर पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिस्टिक्स, हिस्ट्री, फिजिक्स, कॉमर्स, इंग्लिश और बॉटनी के लिए जाना जाता है।
एडमिशन प्रोसेस
अगर आप हिंदू कॉलेज में यूजी या पीजी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको National Testing Agency द्वारा आयोजित CUET UG और CUET PG परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिला दिया जाता है।
12वीं में कितने अंक जरूरी
यहां एडमिशन के लिए छात्रों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। सामान्य तौर पर 50 से 55 प्रतिशत अंक जरूरी माने जाते हैं, लेकिन अब प्रवेश पूरी तरह CUET स्कोर के आधार पर ही होता है।
सीटों की संख्या
हिंदू कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए लगभग 900 से 1000 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि पीजी कोर्स के लिए करीब 200 सीटें होती हैं।
प्लेसमेंट सेल और पैकेज
कॉलेज का अपना प्लेसमेंट सेल ‘Disha’ है, जो हर साल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता है। इसमें देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेती हैं। पिछले साल यहां का हाईएस्ट पैकेज करीब 24.8 लाख रुपये प्रतिवर्ष और औसत पैकेज लगभग 11.40 लाख रुपये रहा था।
किन प्रसिद्ध हस्तियों ने की पढ़ाई
इस प्रतिष्ठित कॉलेज से Gautam Gambhir, Arjun Rampal, Imtiaz Ali, Arnab Goswami और Hardeep Singh Puri जैसी हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है।
अगर आप भी इस कॉलेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, तो CUET परीक्षा की तैयारी पर फोकस करें, क्योंकि यही आपके एडमिशन की कुंजी है।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again