जनजातीय विकास विभाग में चौकीदार के 416 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग की ओर से एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के तहत चौकीदार (Watchman) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 416 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 38 वर्ष
- एससी, एसटी, ओबीसी: अधिकतम 43 वर्ष
- दिव्यांग अभ्यर्थी: अधिकतम 45 वर्ष
- पूर्व सैनिक: अधिकतम 45 वर्ष
- अनाथ श्रेणी: अधिकतम 43 वर्ष
- अंशकालिक कर्मचारी: अधिकतम 55 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
- पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनाथ, दिव्यांग: 900 रुपये (10% की छूट)
- पूर्व सैनिक और विकलांग उम्मीदवार: निशुल्क
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 47,600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा का माध्यम: ऑनलाइन
- भाषा: मराठी
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
विषय अनुसार अंक विभाजन:
- मराठी: 50 अंक
- अंग्रेजी: 50 अंक
- सामान्य ज्ञान: 50 अंक
- इंटेलिजेंस/एप्टीट्यूड टेस्ट: 50 अंक
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tdcwatchman2026.cbtexam.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “TDC Maharashtra Watchman Recruitment 2026” लिंक खोलें।
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती के माध्यम से 10वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिल रहा है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again