
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) पंजाब ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3000 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 तय की गई है।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। जनरल कैटेगरी के लिए 600 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 154 पद, एससी (MZB) के लिए 533 पद, एससी (MZB-XSM) के लिए 64 पद, एससी (MZB-SP) के लिए 33 पद, एससी (OT) के लिए 535 पद, एससी (OT-XSM) के लिए 62 पद, एससी (OT-SP) के लिए 32 पद, बीसी के लिए 345 पद, बीसी (XSM) के लिए 53 पद, एक्स-सर्विसमैन (Self/Dep.) के लिए 108 पद, पीडब्ल्यूडी के लिए 336 पद, एसपी (G) के लिए 130 पद और एफएफ के लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं। कुल मिलाकर 3000 रिक्तियां भरी जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार ने 10वीं में पंजाबी भाषा का अध्ययन किया होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 1416 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए शुल्क 885 रुपये निर्धारित किया गया है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 19,990 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अन्य वर्गों के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और इसमें किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। पेपर दो भागों में होगा। पहले भाग में पंजाबी भाषा से जुड़े 50 प्रश्न होंगे, जो 50 अंकों के होंगे। दूसरे भाग में वायरमैन/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड, पंजाबी ग्रामर, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर परीक्षा 150 प्रश्नों और 150 अंकों की होगी।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। संबंधित नोटिफिकेशन को खोलकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।