
Coal India MT Recruitment 2026 : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती में सामान्य वर्ग के अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विभिन्न स्ट्रीम में निकली वैकेंसी
कोल इंडिया द्वारा अलग-अलग तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। पदों का विवरण इस प्रकार है—
- सिविल इंजीनियरिंग – 178 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 221 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 145 पद
- सिस्टम/आईटी – 43 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 38 पद
- जियोलॉजी – 15 पद
- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग – 11 पद
- राजभाषा हिंदी – 5 पद
- कंपनी सेक्रेटरी – 4 पद
GATE 2026 स्कोर के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी अलग लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा। चयन पूरी तरह GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों के GATE अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होना जरूरी है।
आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST और PwD उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है, यानी उनके लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी—
- OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट
- SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क की जानकारी
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करने होंगे। इसमें 1000 रुपये आवेदन शुल्क और 180 रुपये जीएसटी शामिल है।
वहीं SC, ST, PwD वर्ग के उम्मीदवारों और कोल इंडिया कर्मचारियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
Coal India MT Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं—
स्टेप 1: सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “Career with CIL” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: “Current Openings” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4: “Recruitment of Management Trainees on the basis of GATE 2026” लिंक खोलें।
स्टेप 5: नया रजिस्ट्रेशन करें और GATE 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7: आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी शानदार सैलरी
कोल इंडिया में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान ‘E-1’ ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक के पे-स्केल पर वेतन मिलेगा।
ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को नियमित रूप से E-1 ग्रेड में कन्फर्म कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।