Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

SECR Apprentice Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा। चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
रेलवे की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्तियां रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप में की जाएंगी। भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, मशीनिस्ट, मैकेनिक और स्टेनो (हिंदी/अंग्रेजी) सहित कई ट्रेड शामिल किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
जरूरी शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।
- 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
- 50 प्रतिशत से कम अंक होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी—
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
- OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट
- दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त राहत
बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट सूची तैयार करने के लिए 10वीं और ITI दोनों के अंकों को समान महत्व दिया जाएगा। यानी दोनों के प्रतिशत का औसत निकालकर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 5 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं—
स्टेप 1: सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2: नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
स्टेप 3: “Establishment Search” में जाकर SECR Raipur सर्च करें।
स्टेप 4: अपने संबंधित ट्रेड के सामने दिए गए “Apply” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 6: आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 7: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again