
HPBOSE Class 10th Result 2026 Check Online: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए गए। इस बार कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंकों के साथ टॉप कर इतिहास रच दिया है। वहीं बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस साल कुल पास प्रतिशत 88.87 फीसदी दर्ज किया गया है।
इस वर्ष HPBOSE Class 10th की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थीं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉग इन करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां से छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसके अलावा कुल मिलाकर भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक बनाए रखना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र के किसी विषय में निर्धारित अंक से कम नंबर आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: मुख्य जानकारी
| इवेंट्स | डिटेल्स |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 |
| संचालन संस्था | हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| रिजल्ट का नाम | HPBOSE Class 10 Result 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 10 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | HPBOSE Official Website |
| जरूरी जानकारी | रोल नंबर |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| मार्कशीट में उपलब्ध विवरण | अंक, ग्रेड, विषयवार स्कोर, पास/फेल स्थिति |
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: टॉपर्स लिस्ट
- Rank 1 – अनमोल : 699 अंक
- Rank 2 – अभिनव मेहता : 698 अंक
- Rank 2 – पूर्णिमा शर्मा : 698 अंक
- Rank 2 – रूहानी धीमान : 698 अंक
- Rank 3 – अश्विका शर्मा : 697 अंक
- Rank 3 – आलीशा ठाकुर : 697 अंक
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: टॉपर्स के स्कूल
698 अंक हासिल कर अभिनव मेहता ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बिलासपुर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा ने भी 698 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा?
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार इस साल कुल 88.87 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: अनमोल बनी टॉपर
कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंकों के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में पहला स्थान हासिल किया है।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: रिजल्ट जारी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके तुरंत परिणाम देख सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए साइट स्लो और डाउन भी हुई।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: रोल नंबर रखें तैयार
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है ताकि वे आसानी से लॉग इन कर सकें।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: रिजल्ट कहां देखें?
छात्र निम्न प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: ग्रेडिंग सिस्टम
- 91% से 100% – A1 ग्रेड
- 81% से 90% – A2 ग्रेड
- 71% से 80% – B1 ग्रेड
- 61% से 70% – B2 ग्रेड
- 51% से 60% – C1 ग्रेड
- 41% से 50% – C2 ग्रेड
- 33% से 40% – D ग्रेड (पास)
- 33% से कम – फेल/कंपार्टमेंट
छात्रों की मार्कशीट में ग्रेड और कुल अंक दोनों का उल्लेख किया जाएगा।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप ओपन करें।
- मोबाइल नंबर और आधार विवरण से लॉग इन करें।
- HPBOSE Documents सेक्शन पर जाएं।
- “HPBOSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
HP Board HPBOSE 10th Result 2026: जरूरी लॉगिन डिटेल्स
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को निम्न जानकारी की आवश्यकता होगी:
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- जन्म तिथि
- एडमिट कार्ड नंबर
HP Board 10th Result 2026: SMS से रिजल्ट कैसे देखें?
- मोबाइल में SMS ऐप ओपन करें।
- टाइप करें: HP10 (स्पेस) रोल नंबर
- इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।