Haryana: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह होगा चयन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया चयन मानदंड लागू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रुप-डी पदों पर भर्ती पूरी तरह कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अंकों के आधार पर की जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत, जिन पदों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) या उससे अधिक है, उन पर उम्मीदवारों का चयन केवल CET स्कोर के आधार पर होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीईटी अंकों को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
अधिसूचना में बताया गया है कि ग्रुप-डी भर्ती के लिए CET के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में 75 प्रतिशत अंक सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी तथा संबंधित विषयों से जुड़े होंगे। वहीं दूसरे भाग में 25 प्रतिशत अंक हरियाणा के इतिहास, समसामयिक घटनाओं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से संबंधित प्रश्नों के लिए निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं) के समकक्ष रखा गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप-डी CET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के स्कोर भी मान्य रहेंगे। इन अंकों की वैधता 11 जनवरी 2027 तक रहेगी। पुराने और भविष्य में आयोजित CET परीक्षाओं के अंकों को अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में परिवर्तित कर संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
यह संशोधन हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव कर किया गया है। सरकार के अनुसार, नए नियम गजट में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again