DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में हुई इतनी बढ़ोतरी

DA Hike: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस निर्णय से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। हालांकि, इससे राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
सरकार ने बयान में कहा कि राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री विजय ने भी आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में विशेष रुचि दिखाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार “आम लोगों की सरकार” के रूप में काम करेगी और राज्य में सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा धर्मनिरपेक्षता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
महिला अधिकार अनुदान योजना की किस्त जल्द
मुख्यमंत्री विजय ने ‘कलाईनार मगलीर उरिमाई थोगई’ (महिला अधिकार अनुदान) योजना की मई 2026 की किस्त जल्द जारी करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
यह योजना मूल रूप से DMK सरकार द्वारा शुरू की गई थी। सरकार ने कहा है कि योजना को नए स्वरूप में लागू किया जाएगा, लेकिन वर्तमान 1.31 करोड़ लाभार्थियों को सहायता मिलती रहेगी।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again