Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट
Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार सुबह जारी नई दरों के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। नई कीमतें शुक्रवार रात से लागू हो चुकी हैं।
तेल की खुदरा कीमतों में करीब चार साल बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संकेत दिए थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण ईंधन दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
दिल्ली में नई कीमतें लागू
नई दरों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
वहीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 105 रुपये से 107 रुपये प्रति लीटर के बीच पहुंच गई है।
तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे कच्चे तेल के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों के मुताबिक मौजूदा दरों पर उन्हें प्रतिदिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हाल ही में कहा था कि यदि खुदरा कीमतों में संशोधन नहीं किया जाता, तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता था। हालांकि, कंपनियों ने जो बढ़ोतरी की है, वह अनुमानित घाटे की तुलना में अभी भी कम मानी जा रही है।
हर सुबह तय होती हैं नई कीमतें
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे की जाती है। इसी समय नई दरें लागू होती हैं। ईंधन की अंतिम खुदरा कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य कर शामिल होते हैं, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल लागत से काफी अधिक हो जाती हैं।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again