Haryana Weather: हरियाणा के इन 8 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। IMD चंडीगढ़ ने दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

40 से 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान धूलभरी आंधी और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

किन जिलों में यलो अलर्ट जारी

IMD ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), झज्जर, चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम में बदलाव अस्थायी, फिर लौटेगी गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव केवल कुछ समय के लिए रहेगा। अगले 24 घंटे बाद फिर से गर्मी का असर बढ़ने लगेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा।

सिरसा सबसे गर्म जिला, तापमान 44°C

गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी रहा। सिरसा में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना रहेगा।

16 से 20 मई तक हीटवेव की आशंका

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 16 से 20 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *