Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में फतेहाबाद जिले के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने बीडीपीओ ऑफिस में तैनात पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की गई।
मामला गांव पारता निवासी कपिल की शिकायत पर दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, पटवारी उमेद बुरा शामलात जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद कपिल ने इसकी सूचना एसीबी को दी।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को दिए गए नोटों के नंबर पहले से दर्ज किए गए और उन पर विशेष रंग लगाया गया। तय योजना के अनुसार जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपी के हाथ पानी में धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग लाल हो गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के कमरे और संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again