Haryana IPS Promotion: हरियाणा में इन आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

Haryana IPS Promotion: हरियाणा सरकार ने 1994 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पदोन्नत अधिकारियों में नवदीप सिंह विर्क शामिल हैं, जो वर्तमान में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के प्रमुख तथा एचपीयूएस पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

दूसरी अधिकारी काला रामचंद्रन हैं, जो इस समय हरियाणा पुलिस अकादमी की निदेशक हैं। इसके अलावा वे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही हैं।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 तथा आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में पदोन्नत किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Read Also This

```