Milestone Colours: सड़क किनारे लगे होते हैं अलग-अलग रंगों के माइलस्टोन? जानें क्या है मतलब

Milestone Colours: अक्सर रोड ट्रिप के दौरान सड़क किनारे लगे मील के पत्थर (Milestones) नजर आते हैं, जो दूरी बताने के साथ-साथ एक खास जानकारी भी छिपाए होते हैं। ज्यादातर लोग इनके रंगों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये रंग आपको बिना किसी बोर्ड पढ़े यह बता सकते हैं कि आप किस तरह की सड़क पर चल रहे हैं।

पीला रंग: नेशनल हाईवे का संकेत

अगर माइलस्टोन का ऊपरी हिस्सा पीला है, तो इसका मतलब है कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं। ये सड़कें देश के प्रमुख शहरों और राज्यों को जोड़ती हैं। इनका निर्माण और रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाता है, जो केंद्र सरकार के अधीन काम करता है।

हरा रंग: स्टेट हाईवे

हरे रंग वाले माइलस्टोन यह बताते हैं कि आप राज्य राजमार्ग पर हैं। ये सड़कें किसी एक राज्य के भीतर प्रमुख शहरों और जिलों को जोड़ती हैं। इनका निर्माण और देखरेख संबंधित राज्य सरकार द्वारा की जाती है।

काला रंग: जिला सड़कें

अगर माइलस्टोन का रंग काला है, तो यह जिला स्तरीय सड़क को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आप किसी जिले के मुख्य मार्ग पर हैं। इन सड़कों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास होती है।

नारंगी रंग: ग्रामीण सड़कें

नारंगी रंग वाले माइलस्टोन यह संकेत देते हैं कि सड़क ग्रामीण क्षेत्र में है और इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया है। ये सड़कें गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए विकसित की जाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *