हरियाणा में कल 1 मई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कल शुक्रवार एक मई को हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का अवकाश रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इस बारे में शिक्षा विभाग ने लैटर जारी कर सख्त आदेश दिए हैं कि इस दिन स्कूल संचालक किसी भी गतिविधियों के लिए स्कूल नहीं बुला सकते।
मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल ने 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खंड नारनौल के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। Haryana News

पूर्णतय बंद
शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन सभी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे। BEO ने स्पष्ट किया कि कुछ विद्यालयों द्वारा अवकाश के दिनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई या अन्य गतिविधियों के लिए बुलाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। Haryana News
अवहेलना पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दिन किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या अन्य गतिविधि के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय न बुलाया जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी। Haryana News
सख्ती से पालन
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा सभी क्लस्टर हेड्स को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेशों की पालना सुनिश्चित करें और किसी प्रकार की उल्लंघना पाए जाने पर रिपोर्ट कार्यालय को भेजें। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के इस आदेश से विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीचरों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश का सख्ती से पालन किया जाए।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again