
CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। बोर्ड आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और छात्रों के बीच चल रही चर्चाओं के मुताबिक रिजल्ट शाम 4 बजे तक घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक समय की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट CBSE पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।
इस साल करीब 18 लाख से अधिक छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं। इस बार कॉपियों की जांच प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें शिक्षकों ने लैपटॉप और टैबलेट के जरिए उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं।
CBSE Class 12 Result 2026 कहां देखें रिजल्ट?
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
इस बार भी जारी नहीं होगी टॉपर्स लिस्ट
CBSE ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट डेटा साझा करेगा। अलग-अलग स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी जारी कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों के 100 प्रतिशत अंक आने की संभावना है।
मार्कशीट में ‘RW’ लिखा हो तो क्या मतलब है?
अगर किसी छात्र की मार्कशीट में “RW” यानी “Result Withheld” लिखा दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि किसी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कारण से परिणाम फिलहाल रोका गया है। ऐसे मामलों में बोर्ड कुछ दिनों बाद रिजल्ट अपडेट करता है।
रिजल्ट से पहले बढ़ी छात्रों की बेचैनी
CBSE 12वीं रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छात्र लगातार रिजल्ट अपडेट और संभावित समय की जानकारी खोज रहे हैं।
रिजल्ट आने के बाद किन डिटेल्स की होगी जरूरत?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ये जानकारी तैयार रखनी चाहिए:
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- जन्म तिथि (यदि मांगी जाए)
इन डिटेल्स की मदद से छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।