CRPF में निकली 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026 : Central Reserve Police Force (CRPF) की ओर से कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- पुरुष/ महिला) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पात्रता एवं आवश्यक मापदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार संबंधित ट्रेड में अनुभव, आईटीआई प्रमाणपत्र या हेवी ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के आधार पर कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आयु 21 से 27 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया एवं शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again