हरियाणा के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, मारुति कंपनी में सीधे चयन का मौका 

फतेहाबाद: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अभी तक कोई रोजगार नहीं मिला है, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। फतेहाबाद जिले में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिलेगा।

आईटीआई भोड़िया खेड़ा में लगेगा जॉब फेयर
हरियाणा के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सूचित किया गया है कि 6 और 7 मई को राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा, फतेहाबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में Maruti Suzuki India Limited के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो अप्रेंटिसशिप और रोजगार के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगे। ऐसे में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है।

इन ट्रेड्स के लिए होगा चयन
इस जॉब फेयर में फिटर, वेल्डर, पेंटर (जनरल), टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), टूल एंड डाई, मोटर मैकेनिकल व्हीकल और ट्रैक्टर मैकेनिकल ट्रेड के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयु सीमा की बात करें तो पुरुष और महिला दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करना होगा अनिवार्य
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से रियायती भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। वर्ष 2021 से 2025 तक के पास या अपीयरिंग छात्र-छात्राओं को पहले दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा के साथ 6 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना होगा।

दो दिन चलेगा चयन प्रक्रिया
6 मई को उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 7 मई को इंटरव्यू लिया जाएगा। ध्यान रहे कि केवल वही उम्मीदवार इस रोजगार मेले में भाग ले पाएंगे, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ होगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Read Also This
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *