गुजरात मेट्रो भर्ती 2026: 383 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक करें आवेदन

Gujarat Metro Recruitment 2026

गुजरात मेट्रो भर्ती 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामपदों की संख्या
स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर89
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)4
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)38
मेंटेनर (फिटर)22
मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल)129
मेंटेनर (इलेक्ट्रॉनिक्स)101
कुल पद383

शैक्षणिक योग्यता

  • स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / जूनियर इंजीनियर: संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य
  • मेंटेनर पद: 10वीं पास के साथ 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट आवश्यक

आयु सीमा

  • स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / जूनियर इंजीनियर: 18 से 28 वर्ष
  • मेंटेनर: 18 से 25 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): ₹600
  • SC / ST / SEBC / EWS / महिला / एक्स-सर्विसमैन: ₹300

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. साइको एप्टीट्यूड टेस्ट
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल एग्जाम

सैलरी डिटेल्स

पद का नामट्रेनिंग स्टाइपेंडट्रेनिंग के बाद सैलरी
स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / जूनियर इंजीनियर₹18,000₹20,000
मेंटेनर₹14,000₹16,000

जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र

परीक्षा पैटर्न

स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / जूनियर इंजीनियर

  • टेक्निकल नॉलेज: 40 अंक
  • गुजराती भाषा: 20 अंक
  • लॉजिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग: 20 अंक
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 20 अंक
  • जनरल इंग्लिश: 20 अंक
  • समय: 2 घंटे
  • निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

मेंटेनर

  • टेक्निकल नॉलेज: 40 अंक
  • गुजराती भाषा: 20 अंक
  • लॉजिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग: 15 अंक
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 10 अंक
  • जनरल इंग्लिश: 15 अंक
  • समय: 2 घंटे
  • निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं
  • “Career” सेक्शन में जाकर “Recruitment” पर क्लिक करें
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन करें
  • आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *