HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 90.02% छात्र सफल; कांगड़ा की साइला कश्यप बनीं टॉपर

hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने सोमवार, 04 मई 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही राज्यभर के लगभग 2 लाख छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र education.indianexpress.com के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HPBOSE 12th Result 2026 Direct Link
पास प्रतिशत और टॉपर की जानकारी
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम में कुल 90.02 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 88.64 फीसदी रहा था। इस बार कांगड़ा जिले की छात्रा साइला कश्यप ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइंस स्ट्रीम की छात्रा साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, पिछले साल ऊना जिले की महक जायसवाल ने टॉप किया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टॉपर्स लिस्ट
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत
1 | साइला कश्यप | 495/500 | 99%
2 | सचिता धीमान | 493/500 | 98.6%
2 | पार्शी शर्मा | 493/500 | 98.6%
3 | तमन्ना शर्मा | 492/500 | 98.4%
3 | नितिन कुमार | 492/500 | 98.4%
3 | वैशाली ठाकुर | 492/500 | 98.4%
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
स्टेप 1: सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “HPBOSE Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6: भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Read Also This
- Haryana: हरियाणा में गर्मी का भीषण कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
- Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना
- Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद NIT में खत्म होगा पेयजल संकट, बनेगा 250 करोड़ का बड़ा बूस्टर प्रोजेक्ट
- SBI Bank: हरियाणा में 5 दिन बंद रहेंगी SBI की शाखाएं, जानें क्या है वजह
- Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
- Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब 40% दिव्यांगता वाले यात्रियों की नहीं लगेगी टिकट
- Haryana GK Quiz: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? जानें जवाब
- Haryana HPS Promotion: 21 Haryana Police Service Officers Promoted to IP
- Latest Price of Gold and Silver released
- Petrol and Diesel Prices Surge Again