
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। साउथ इंडियन बैंक ने जूनियर ऑफिसर (Operations) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 13 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
जो उम्मीदवार भर्ती की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
जूनियर ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास बैंक या NBFC (Non-Banking Financial Company) में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 31 मार्च 2026 तक 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। SC और ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं—
स्टेप 1: सबसे पहले recruit.southindianbank.bank.in/RDC/ वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
स्टेप 4: जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
जूनियर ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में—
- ऑनलाइन टेस्ट
- ग्रुप डिस्कशन
- प्रारंभिक इंटरव्यू
- अंतिम इंटरव्यू
शामिल हो सकते हैं।
सफल उम्मीदवारों को शुरुआत में 3 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के समय लगभग 4.86 लाख रुपये से 5.04 लाख रुपये तक का वार्षिक CTC प्रदान किया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और अन्य शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।