जेल वार्डर और मैट्रन के 532 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी भरें फार्म

Punjab Jobs : पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 532 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम पदों की संख्या
वार्डर 475
मैट्रन 57
कुल पदों की संख्या 532
एजुकेशनल :
12वीं पास, 10वीं तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 27 साल
पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
सामान्य: 1000 रुपए
दिव्यांग : 500 रुपए
एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
पूर्व सैनिक: 200 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी :
19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह
पंजाब जेल वार्डर एग्जाम पैटर्न :
पार्ट – ए :
सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक टाइप
पंजाबी 50 50 एमसीक्यू
पार्ट बी :
सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन
जनरल नॉलेज2020
बेसिक लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशंस
पंजाबी हिस्ट्री एंड कल्चर
2020
लॉजिकल रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी
2525
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर
88
लॉजिकल रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी 25 25 सभी विषय के लिए कुल 2 घंटे
पंजाबी एंड इंग्लिश लैंग्वेज
25 25
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 कॉपी)
बर्थ सर्टिफिकेट (10वीं सर्टिफिकेट)
अगर SC/ST/OBC/PwD हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
‘Recruitment/Notification’ पर क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
अपने अकाउंट में लॉगिन करके फीस जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
Read Also This